{"_id":"58a1e7264f1c1b5933d84d71","slug":"two-died-in-car-accident-near-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रोहड़ू में खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रोहड़ू में खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Tue, 14 Feb 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू की टिक्कर उप तहसील के अंतर्गत टिक्कर-रोहड़ू सड़क पर कशैणी कैंची पर सोमवार सुबह एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे कार नंबर एचपी 10ए-9256 टिक्कर से रोहड़ू की ओर आ रही थी। इसी बीच वह कशैणी कैंची के पास सड़क से नीचे करीब 50 मीटर खाई में गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से नरैण गांव निवासी हेमराज (42) पुत्र रतन चंद, शामु राम (82) पुत्र जेनकरू की मौत हो गई।
विज्ञापन
नरैण गांव के ही निवासी संजीव शर्मा (43) पुत्र स्व.श्याम लाल, राकेश कुमार (47) पुत्र श्याम लाल तथा कशैणी गांव निवासी नरवीर जनारथा (70) पुत्र भजन दास गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया।
हादसे का शुरूआती कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। डीएसपी रोहड़ू मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।