{"_id":"b4b4c95e5d1c6c669e37edbd4d84b228","slug":"two-died-in-accident-near-sangla-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला में रुतरंग के पास एक जीप खाई में गिरने से उसमें सवार चालक समेत एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। चालक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे का कोई पता नहीं चल पाया है। सांगला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कब हुआ इसका कोई पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
वीरवार देर शाम को रुतरंग के पास सड़क पर टारिंग और मैटलिंग कर रहे मजदूरों ने एक वाहन के कई कलपुर्जों को सड़क पर गिरा देखा, जिसके बाद मजदूरों ने वाहन गिरने की आशंका को देखते हुए खोजबीन शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख कर इसकी सूचना पुलिस थाना सांगला में दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वीरवार देर शाम को पुलिस का दल एएसआई सांगला योगराज की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन रात होने के कारण पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त वाहन नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ही पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई तो पाया कि एचपी 51 टी 6117 रुतरंग सड़क से करीब ढाई सौ फुट नीचे बास्पा नदी के किन्नारे गिरी है, जिसमें वाहन मालिक ब्रुआ निवासी भाला सिंह नेगी आयु 35 वर्ष और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने करीब 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बास्पा नदी के किन्नारे और ढांक से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया जहां पर भाला सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता भादर लाल नेगी के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के शव को पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला के शव गृह में रखा गया है। एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने इसकी पुष्टि की है।