{"_id":"5ab25bbd4f1c1bb6758b6982","slug":"two-day-police-science-congress-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस साइंस कांग्रेस का होगा आगाज, इन चुनौतियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस साइंस कांग्रेस का होगा आगाज, इन चुनौतियों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सौजन्य से वीरवार से शिमला में दो दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस शुरू होने जा रही है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न पुलिस एजेंसियों से जुड़े करीब सौ से ज्यादा अधिकारी शिरकत करेंगे। इस दौरान देश में पुलिस की चुनौतियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
इनमें सोशल मीडिया एवं लॉ एंड ऑर्डर, मामलों की जांच को लेकर प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, क्रिप्टो करंसी व इसकी चुनौतियां तथा नशीले पदार्थों की खेती के संबंध में निवारक प्रवर्तन एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि 46वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस शिमला में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले 1980 में शिमला में इसका आयोजन हुआ था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुभारंभ करेंगे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत समापन। यह अधिवेशन पुलिस बलों, फोरेंसिक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों व अन्य हितधारकों को एक मंच पर एकत्र होकर पुलिस के समक्ष उत्पन्न होने वाली चुनौतियों व सामयिक प्रासंगिकता के बारे में चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सुरक्षा बलों व केंद्रीय पुलिस बलों के लगभग 100 उच्च पुलिस अधिकारियों के भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त इस अधिवेशन में सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक विशेषज्ञ, शिक्षाविद् व अन्य हितधारक भी भाग लेंगे। कांग्रेस में चर्चा के बाद अंतिम दिन कांग्रेस में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को सिफारिश के लिए भेजा जाएगा।
बीपीआरएंडी के डीजी करेंगे शिरकत
कार्यक्रम में बीपीआरएंडडी के डीजी डा. एपी महेश्वरी के अलावा एडीजी परवेज हयात, एचपीयू के वीसी राजेंद्र सिंह चौहान के अलावा नगालैंड के पूर्व राज्यपाल व सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार, मदुरई के डीसीपी वी ससि मोहन, पीडब्ल्यूसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कृष्ण सास्त्री पेंड्याला, डीआरडीओ के वैज्ञानिक अमित शर्मा, निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो अहमदाबाद केशव कुमार के अलावा डीजीपी सीताराम मरडी, एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी व एडीजी सीआईडी झारखंड भी अपने विचार रखेंगे।
इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
कांग्रेस के दौरान पांच विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इनमें सोशल मीडिया एवं विधि प्रवर्तन, मामलों की जांच का प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, क्रिप्टो करंसी व इसकी चुनौतियां और नशीले पदार्थों की खेती के संबंध में निवारक प्रवर्तन शामिल हैं। इसके अलावा एक खुला सत्र भी रखा गया है, जहां लोग पुलिस से अपेक्षा विषय पर अपना पक्ष रख सकेंगे और विशेषज्ञ उनके सवालों के जवाब देंगे।