फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two and a half million students will get free school bags in three colors

ढाई लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन तरह के मुफ्त स्कूल बैग

Wed, 24 Oct 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Oct 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million students will get free school bags in three colors

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की चार कक्षाओं पहली, तीसरी, छठी और नवीं में पढ़ने वाले 2.61 लाख विद्यार्थियों को तीन तरह के स्कूल बैग दिए जाएंगे। पहली और तीसरी कक्षा को छोटे, छठी को मीडियम और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े बैग दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग देने की योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार कर दिया है।

विज्ञापन

Two and a half million students will get free school bags in three colors

जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर अवार्ड होने के दो माह के भीतर विद्यार्थियों को निशुल्क बैग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले चरण में निशुल्क स्कूल बैग देने की घोषणा की है।

अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2.61 लाख बताई है। मंगलवार को हुई बैठक में बैग के डिजाइन और साइज को लेकर चर्चा हुई।

फैसला लिया गया कि पहली और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को छोटे, छठी के विद्यार्थियों को मीडियम और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े बैग दिए जाएंगे। स्कूल बैग का डिजाइन को लेकर विषय विशेषज्ञों से सुझाव लेने का भी फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed