फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war on smart city issue in mc shimla.

शिमला स्मार्ट सिटी से बाहर, गरमाने लगी सियासत

Sat, 29 Aug 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Aug 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
tug of war on smart city issue in mc shimla.

शिमला के स्मार्ट सिटी से बाहर होने के बाद राजनीतिक रोटियां सेंकने का दौर शुरू हो चुका है। नगर निगम के सदन में कांग्रेस के पार्षदों ने नगर निगम और महापौर पर इसका ठीकरा फोड़ दिया। सदन में उप महापौर ने कांग्रेस पार्षदों को इसका कड़ा जवाब भी दिया और कहा कि राज्य सरकार की नाकामी की वजह से यह सब हुआ है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी से संबंधित बैठकों में महापौर और नगर निगम के कमिश्नर तक को नहीं बुलाया गया। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को आड़े हाथों लिया। इनकी खींचतान के बाद भाजपा भी कहां चुप बैठने वाली थी उनकी ओर से भी स्मार्ट सिटी मामले में राज्य सरकार को घेरा गया। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आम जनता का कहना है कि काश हमारे ये नेता स्मार्ट सिटी की लिस्ट जारी होने से पहले एकजुट होकर काम करते तो शायद आज शिमला का नाम भी इस लिस्ट में होता।शुक्रवार को माकपा के पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने भी इस मामले में नगर निगम को पाक साफ बताते हुए राज्य सरकार, मंत्री और भाजपा सांसद को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद दीक्षा ठाकुर, कांता सुयाल और समर हिल से पार्षद रहे राजीव ठाकुर और धनी राम कश्यप ने कहा कि शिमला शहर को स्मार्ट सिटी से बाहर का रास्ता दिखाने में प्रदेश के मंत्री, सरकार और हमीरपुर के भाजपा संसद अनुराग का सीधा हाथ रहा है। इनका कहना है कि भारत सरकार की एक योजना के तहत देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चुना जाना था जिसमें 98 शहरों का चुनाव किया जा चुका है। शिमला शहर ऐतिहासिक दृष्टि से भी पहचान रखता है। लेकिन षड्यंत्र के तहत स्मार्ट सिटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

बैठक में क्यों नहीं बुलाए महापौर-उपमहापौर
हिमाचल सरकार की ओर से जारी एक आदेश के तहत राज्य के 56 शहरों से पूछा गया कि वह बताए कि उन्हें क्यों स्मार्ट सिटी में लिया जाए। इस पर की गई बैठक में शिमला के महापौर और उप महापौर को सदस्य होने के बाद भी आमंत्रित नहीं किया गया। इसकी वजह यह थी शिमला को बाहर कर धर्मशाला को शामिल किया जा सके।

हर मापदंड में धर्मशाला पीछे, फिर चयन कैसे
पार्षदों ने कहा है कि स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए तय मापदंडों में भी धर्मशाला कोई भी मापदंड पूरा नहीं करता। इसके तहत ई-लेटर, ऑनलाइन बिल की अदायगी, पानी की आपूर्ति, शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठना, स्ट्रीट लाइट् की स्थिति और जेएनएनयूआरएम परियोजना की स्थिति इत्यादि महत्वपूर्ण थी।


सुधीर और भाजपा सांसद का है हित
पार्षदों का आरोप है कि धर्मशाला को जिस जेएनएनयूआरएम के 10 अंकों की बदौलत स्मार्ट सिटी में लिया गया वो परियोजना धर्मशाला में चल ही नहीं रही। शिमला शहर इन सब में प्रदेश में अव्वल है। इसमें धर्मशाला के स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री मंत्री सुधीर शर्मा और दूसरी तरफ भाजपा सरकार के सांसद अनुराग का राजनीतिक हित सर्वोपरि रहा है। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत सुविधा संपन्न बनाने के मद्देनजर भी स्मार्ट सिटी को शिमला की जगह धर्मशाला बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed