फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck Crushed Two Youth at Baddi, One Died.

तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर युवकों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Thu, 20 Oct 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
Truck Crushed Two Youth at Baddi, One Died.

हिमाचल के पिंजौर नालागढ़ एनएच-21 ए पर मंगलवार रात मानपुरा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना में दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। स्थानीय लोगों के बयान पुलिस ने कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की शिनाख्त धनश्याम पुत्र देवी दास गांव बाड़ी, पोस्ट आफिस छाला तहसील चिच्योट मंडी के रूप में की है। शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। मृतक मानपुरा स्थित इंनटेक्स कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे दोनों

Truck Crushed Two Youth at Baddi, One Died.

घायल अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश गांव लहासनी थाना नगरा बलिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार रात ड्यूटी पूरा करने के बाद पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर के कारण धनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश को हल्की चोटें इस दौरान आई। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक व आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed