{"_id":"61823bc01f11a93c1547fd82","slug":"truck-carrying-cement-rolled-down-into-deep-gorge-in-sirmour-himachal-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक गहरी खाई में लुढ़का, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक गहरी खाई में लुढ़का, चालक की मौत
Wed, 03 Nov 2021 01:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:05 PM IST
सार
सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में कोटली के समीप एक ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। ट्रक कोटली से सनोत सीमेंट लेकर जा रहा था, जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक गहरी खाई में लुढ़का।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ में कोटली के समीप एक ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। ट्रक कोटली से सनोत सीमेंट लेकर जा रहा था, जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में ट्रक चालक 48 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र भगत राम निवासी गांव बोहल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देव राज निवासी गांव कोटी हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
चढ़ाई में चढ़ते समय देवराज ट्रक के टायर में पत्थर लगाने के लिए नीचे उतरा हुआ था। इस बीच यह हादसा पेश आया और चढ़ाई में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 20 हज़ार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन