फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tree plantation carried out in Junga and Kajevda.

Shimla News: जुन्गा और कजेवड़ा में किया पौधरोपण

Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation carried out in Junga and Kajevda.
जुन्गा (शिमला)। नारी शक्ति ग्राम संगठन जुन्गा, स्थानीय पंचायत और पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच संस्था ने मंगलवार को जुन्गा तथा कजेवड़ा में पौधरोपण किया। इस दौरान देवदार, आंवला, दाड़ू, हरड़, बान, रीठा सहित 250 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए। लोगों ने इन्हें बचाने का भी संकल्प लिया। पंचायत वार्ड सदस्य योगमाया शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से बरसात में अपनी खाली भूमि पर पौधरोपण करने का आग्रह किया। पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच संस्था के संचालक मेजर अतुल कौशिक ने यह पौधे उपलब्ध करवाए। कार्यक्रम में पुलिस बटालियन जुन्गा के आदेशक भूपेंद्र नेगी, पंचायत प्रधान रामलाल, एलआरपी सुमन सूद, संस्था प्रतिनिधि रवीना और कई स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article