{"_id":"6a9c00b1108c05b8bd08a0f4","slug":"shimla-young-woman-dies-after-falling-from-a-mountain-during-churdhar-trek-accident-caused-by-a-slip-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चूड़धार यात्रा पर गई युवती की पहाड़ी से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: चूड़धार यात्रा पर गई युवती की पहाड़ी से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Sat, 05 Sep 2026 05:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल(रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल(रोहड़ू)।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:14 PM IST
सार
प्रेशिता मेहता शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार की ओर जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया। वह पहाड़ी से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
चूड़धार चोटी(फाइल)।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूड़धार यात्रा पर गई एक 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा यात्रा के रास्ते पर मंडाहलाणी के पास हुआ। मृतक युवती की पहचान प्रेशिता मेहता पुत्री शैलेंद्र मेहता, निवासी गांव चायल डूबलू जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रेशिता मेहता शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार की ओर जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया। वह पहाड़ी से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रेशिता मेहता के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन