फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tree fell on the vehicle of devotees returning after visiting Naina Devi in Bilaspur himachal, seven injured

बिलासपुर: नयना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा पेड़, सात घायल

Tue, 21 Sep 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी(बिलासपुर)/नंगल
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी(बिलासपुर)/नंगल Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 07:54 PM IST
सार

आनंदपुर साहिब से कुछ पहले भारी भरकम पेड़ इनोवा पर आ गिरा। इससे गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोटें लगी। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी से दी गई है। वहीं बिलासपुर जिले में सोमवार रात को हुई मुसलाधार बारिश से कोटधार की अलग-अलग पंचायतों में दो गोशालाएं और एक रिहायशी मकान ढह गया। 

विज्ञापन
Tree fell on the vehicle of devotees returning after visiting Naina Devi in Bilaspur himachal, seven injured
बिलासपुर में भूस्खलन से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नयना देवी-आनंदपुर साहिब मार्ग पर मंगलवार सुबह इनोवा गाड़ी पर पेड़ गिरने से सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनंदपुर साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि माता नयना देवी के दर्शन कर सात लोग इनोवा में सवार होकर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे। आनंदपुर साहिब से कुछ पहले भारी भरकम पेड़ इनोवा पर आ गिरा। इससे गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोटें लगी। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी से दी गई है। वहीं बिलासपुर जिले में सोमवार रात को हुई मुसलाधार बारिश से कोटधार की अलग-अलग पंचायतों में दो गोशालाएं और एक रिहायशी मकान ढह गया। एक मुख्य सड़क भी बंद हो गई।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने सभी हलका पटवारियों को आदेश दे दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र दें ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।  मंगलवार को मूसलाधार बारिश से सनीहरा पंचायत के गांव गंगलोह की निवासी रतनी देवी पत्नी निक्का राम का दो कमरों का रिहायशी मकान ढह गया। इस कारण करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत डूडियां के झूंझणू में मंगलवार सुबह छह बजे ढांक से ल्हासा गिरने के कारण सोहन लाल पुत्र धनीराम की गोशाला गिर गई। गोशाला के अंदर पशुओं को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, लेकिन एक बकरी की मौत हो गई। वहीं इस गांव के समशेर सिंह की गोशाला भी गिर गई।
विज्ञापन


सनीहरा-बुहाड़ सड़क पर ल्हासा गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोशाला गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी तलाई कर्म चंद ठाकुर और डूडियां पंचायत प्रधान कुशमलता शर्मा मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पंचायत प्रधान कुशमलता शर्मा ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने पुष्टि की है। कहा कि  सभी हलका पटवारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि बारिश के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय में दें ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद 
 बारिश और आंधी के कारण श्री नयनादेवी में काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं भूस्खलन होने से भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद हो गया है। मंगलवार को जिले में जमकर बारिश हुई। नयनादेवी में विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई है। भूस्खलन के कारण भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद हो गया है। नंगल डैम जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया है। मंगलवार शाम को मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। नयना देवी-श्री आनंदपुर साहिब-कोला वालां टोबा सड़क पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed