Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Worrying: Aromatic smoke from glass and flavored hookahs is inviting cancer

चिंताजनक: कांच और फ्लेवर हुक्के का खुशबूदार धुएं से कैंसर का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने बंद करने के लिए भेजा प

Sat, 21 Nov 2026 11:11 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 11:11 AM IST
सार

 शिमला, सोलन, धर्मशाला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस हुक्का बार संचालित हो रहे हैं, जहां रोजाना सैकड़ों स्थानीय लोग और पर्यटक मनोरंजन के नाम पर इसका सेवन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Worrying: Aromatic smoke from glass and flavored hookahs is inviting cancer
हुक्का(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के बीच प्रदेश में कांच और फ्लेवर युक्त हुक्के के खुशबूदार धुएं से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शिमला, सोलन, धर्मशाला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस हुक्का बार संचालित हो रहे हैं, जहां रोजाना सैकड़ों स्थानीय लोग और पर्यटक मनोरंजन के नाम पर इसका सेवन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे बंद करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पंजाब और चंडीगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। कांच और फ्लेवर युक्त हुक्के के धुएं में निकोटिन, कार्बन मोनोऑक्साइड, टार, भारी धातुएं और कैंसर उत्पन्न करने वाले अनेक जहरीले रसायन होते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विषैले तत्वों को प्रभावी ढंग से छान नहीं पाता
हुक्के में मौजूद पानी भी इन विषैले तत्वों को प्रभावी ढंग से छान नहीं पाता। इसके अलावा हुक्का जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कोयला भी कार्बन मोनोऑक्साइड का बड़ा स्रोत है। इसके सेवन से निकोटिन की लत के साथ-साथ फेफड़ों, मुंह और भोजन नली के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी, हृदय रोग और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी जोखिम रहता है। कोयले के धुएं से शरीर में ऑक्सीजन की कमी और विषाक्तता हो सकती है, जबकि एक ही पाइप और माउथपीस के साझा इस्तेमाल से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल नाम से बिकने वाले उत्पाद भी सुरक्षित नहीं
बाजार में हर्बल, टोबैको-फ्री या निकोटिन-फ्री शीशा के नाम से बेचे जाने वाले उत्पाद भी सुरक्षित नहीं हैं। इनके धुएं में कोयला जलने और फ्लेवरिंग एजेंट्स के गर्म होने से कार्बन मोनोऑक्साइड, सूक्ष्म कण और संभावित कैंसरकारी तत्व उत्पन्न होते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल हुक्का भी सेहत के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन

सिगरेट के मुकाबले 100 से 200 गुना अधिक धुआं
हुक्के का एक कश (पफ) लगभग 500 से 900 मिलीलीटर धुएं के बराबर होता है, जबकि सिगरेट के एक कश में लगभग 50 से 100 मिलीलीटर धुआं होता है। एक हुक्का सत्र सामान्यतः 45 से 60 मिनट तक चलता है। इस दौरान शरीर में सिगरेट के मुकाबले 100 से 200 गुना अधिक धुआं प्रवेश करता है, जो गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है।

आकर्षक फ्लेवर के पीछे छिपा है जहर : डॉ. रविंद्र
शिमला के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि हुक्के का सेवन बेहद हानिकारक है और 11 राज्यों ने इसे बंद कर दिया है। आकर्षक फ्लेवर, खुशबूदार धुएं और रंगीन पैकेजिंग के पीछे जहर छिपा हुआ है। सिगरेट की तुलना में कई गुना अधिक धुआं हुक्के के माध्यम से शरीर में जाता है। विभाग की ओर से समय-समय पर इस पर कार्रवाई भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed