फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trapped in case of theft in SP residence Women sweepers made serious allegations.Video released, said- dragged by the hair, Accused of insulting with racist words

एसपी आवास में चोरी के मामले में फंसी महिला सफाई कर्मी ने लगाए संगीन आरोप

Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Trapped in case of theft in SP residence Women sweepers made serious allegations.Video released, said- dragged by the hair, Accused of insulting with racist words
मंडी। एसपी आवास में चोरी के मामले में फंसी महिला सफाई कर्मी का बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे आत्महत्या का प्रयास करने वाली आरोपी सफाई कर्मी ने पुलिस जांच के दौरान बालों से पकड़ घसीटने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। उधर, जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती सफाई कर्मी के स्वास्थ्य में उपचार के बाद सुधार हुआ है। बयान दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने अभी इस मामले में सफाई कर्मी की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया है। बता दें कि एसपी आवास में अंगुठियों के चोरी के मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से पूछताछ की थी। सफाई कर्मी पर चोरी का शक जाहिर किया था। आरोप है कि सोमवार को पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तलब किया गया था। वहां पूछताछ के बाद उसे महिला थाना ले जाया गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई, बालों से घसीटा गया। अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुख्यालय निष्पक्ष जांच के लिए वीरवार को एसआईटी गठन भी कर सकता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी सुनीता ने कहा कि मुझ पर जबरदस्ती चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। प्रताड़ित करने के अलावा बालों से घसीटा गया। मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों से पुकार अपमानित किया। महिला थाना प्रभारी मंडी ने अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला सफाई कर्मी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है। चोरी का कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक मंडी
मेडिकल लीव पर हूं। वीरवार को कार्यालय आऊंगा। अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करूंगा।
-संजय कुंडू, पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed