फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali statement in hamirpur

सीएम की दौड़ में हूं या नहीं, सही वक्त पर बताऊंगा: बाली

Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali statement in hamirpur
गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर महिलाओं को सम्‍मानित करते परिवहन मंत्री जीएस बाली।

68वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में मनाया गया। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल पर बाली बोले - मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में हूं या नहीं, इसका सही वक्त आने पर खुलासा करूंगा और सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा। कहा कि कांगड़ा जिला बहुत बड़ा जिला है, इसलिए धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने का मुख्यमंत्री का फैसला स्वागत योग्य है। कांगड़ा में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल होने से जिले की अपनी अलग पहचान है। 
विज्ञापन


धरातल पर होना चाहिए राजधानी का काम
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा सोच-समझ कर दिया है। वे मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हैं। इस फैसले को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने को काफी प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान बाली ने कहा कि इस घोषणा को धरातल स्तर पर लागू करवाना बेहद जरूरी है। बतौर, उत्तराखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक बाली ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। कुछ बागी हैं, उन्हें जल्द मना लिया जाएगा। हालांकि, किसी को भी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया है।

हमीरपुर-टांडा शुरू होगी मुद्रिका
बाली ने कहा कि हमीरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए मुद्रिका बस शुरू की जा रही है। इन बसों में 10 किमी तक किराया दस रुपये और 30 किमी तक 25 रुपये फिक्स होगा। किसी तरह का पास मान्य नहीं होगा। ये बसें 30 किमी के दायरे में चलेंगी। अगले दस दिन में चामुंडा से दिल्ली वोल्वो बस शुरू होगी।

अमृतसर वाया जालंधर चलेगी वोल्वो 
हमीरपुर से अमृतसर वाया जालंधर के लिए नई वोल्वो बस शुरू होगी। ऐसी ही एक लग्जरी मिनी बस चंडीगढ़ से पीजीआई के लिए हिमाचल भवन से होते हुए जाएगी। फिर वापस हमीरपुर आएगी। कहा कि 5 करोड़ रुपये से नगरोटा बगवां के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए महिला छात्रावास बनेगा।


तकनीकी शिक्षा विभाग हर साल राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना में सभी छह इंजीनियरिंग कोर्स में छह टॉप छात्रों को स्कॉलरशिप देगा। हमीरपुर में 40 करोड़ से तकनीकी शिक्षा विवि के भवन की आधारशिला रखी जाएगी। सीएम इसका शिलान्यास करेंगे। बाली ने कहा कि हमीरपुर में 2 करोड़ से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण भी होगा। इसके लिए 50 लाख जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed