फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali press conference in shimla.

पढ़िए, बस किराये को लेकर परिवहन मंत्री का बयान

Sun, 28 Dec 2014 09:58 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali press conference in shimla.

लगातार पेट्रोल-डीजल दाम घटने के बाद एचआरटीसी बस किराया घटने की चर्चाओं पर शनिवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने विराम लगा दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सवा तीन महीने तक बस किराया नहीं घटेगा। सरकार बस किराया घटाने या न घटाने के लिए 100 दिन इंतजार करेगी। इस समयावधि में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम पर नजर रखेगी। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम और घटे तो बस किराया घटना भी तय है।

विज्ञापन


दाम स्थिर रहे तो सरकार बस किराया घटाने पर विचार करेगी। कांगड़ा में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि आम जनता की सरकार से उम्मीदें बढ़ी हैं। अगले तीन साल चुनौतीपूर्ण हैं। इनमें बेरोजगारी और रिसोर्स मोबाइलाइजेशन जैसी चुनौतियां सामने हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह अपने अनुभव से इन चुनौतियों को भी पार करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनाने में जिला कांगड़ा का ही अहम रोल है।
विज्ञापन


संगठनात्मक जिलों को लेकर सोमवार को कांगड़ा कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें कोई फैसला लिया जाएगा। बाली ने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें दो काम सौंपे हैं। पहला पूर्व सरकार के गलत कामों को चार्जशीट के जरिए सामने लाना। दूसरा नई सरकार में कंवीनियर के नाते घोषणापत्र तैयार करना। उन्होंने कहा कि दोनों ही कामों को पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हफ्ते कांग्रेस दफ्तर में बैठेगा एक मंत्री

transport minister gs bali press conference in shimla.

नए साल में कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मंत्री बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 3 जनवरी से यह शुरुआत खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। एक मंत्री को हर सप्ताह राजीव भवन शिमला में बैठना होगा। यहां प्रदेश भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान और संजय सिंह चौहान ने राजीव भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी है। ऐसी व्यवस्था साल भर पहले भी की गई थी, मगर यह सफल नहीं रही। चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष फिर से रखा, जिससे मुख्यमंत्री सहमत हैं।

फरवरी तक चलेगा अभियान

कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। कांग्रेस ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। संगठनात्मक जिलों की तर्ज पर कांग्रेस ब्लॉकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। लाहौल स्पीति रोहडू़, भरमौर को दो-दो ब्लॉकों में बांटने का प्रस्ताव है। इस पर जल्दी फैसला ले लिया जाएगा। भौगोलिक विस्तार अधिक होने के कारण ही इस पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed