फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali pc in nagrota kangra

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने विस चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 15 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 15 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali pc in nagrota kangra

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवारों को टिकट आवंटन मामले पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन




परिवहन मंत्री एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी जीएस बाली ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रघुवीर सिंह बाली को दिल्ली बुलाकर चुनाव लड़ने के लिए टिकट का ऑफर दिया था, मगर उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया कि परिवार से एक व्यक्ति ही चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन


बाली ने कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं की अधिक संख्या में वोटिंग जीएसटी, महंगे रसोई गैस सिलेंडर, बढ़ती महंगाई और मनरेगा में बजट की कटौती के चलते केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध छेड़ा गया अभियान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली ने कहा कि भाजपा की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिमाचल चुनाव के उपरांत केंद्र सरकार ने एकदम 177 वस्तुओं पर जीएसटी की दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दीं। 

वीरभद्र के परामर्श से दिए गए टिकट 

transport minister gs bali pc in nagrota kangra

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के करीब है। हिमाचल में हुआ रिकॉर्ड मतदान मतदाताओं की ओर से कांग्रेस सरकार के लगातार करवाए विकास कार्यों पर मुहर है।

बाली ने कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधानसभा चुनाव के उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है, वे इसे एआईसीसी के पास चुनौती दे सकते हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जसवाल व कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे।

सीएम वीरभद्र सिंह की टिकट वितरण को लेकर नाराजगी पर बाली बोले - जैसे ही वीरभद्र सिंह को सीएम उम्मीदवार बनाया गया, सभी नेताओं ने उन्हें ही टिकट निर्धारित करने का जिम्मा सौंप दिया। ऐसे में लगभग प्रदेश में सभी टिकटों का आवंटन मुख्यमंत्री के ही परामर्श पर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed