{"_id":"6b06fabd97676565be06c379","slug":"x-rays-will-now-be-free-at-igmc-a-fee-will-have-to-be-paid-shimla-news-c-19-sml1002-825374-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में अब मुफ्त में \nहोंगे एक्सरे, देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में अब मुफ्त में होंगे एक्सरे, देना होगा शुल्क
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला लागू
मरीजों को देने होंगे 60 रुपये, अस्पताल में हर रोज होते हैं 500 से अधिक एक्सरे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार करवाना महंगा होता जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी के बाद अब एक्सरे करवाने के लिए भी मरीजों को पैसे चुकाने होंगे।
नई व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी है। इसके तहत एक्सरे करवाने वाले मरीजों से 60 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल में एक्सरे की सुविधा निशुल्क उपलब्ध थी, लेकिन अब शुल्क चुकाने के बाद ही मरीजों को यह सुविधा मिल सकेगी। नई व्यवस्था के तहत आपातकालीन स्थिति में करवाए जाने वाले एक्सरे पर भी शुल्क लागू होगा। अस्पताल में एक्सरे के लिए शुल्क निर्धारित होने से मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आईजीएमसी में रोजाना 500 से अधिक एक्सरे किए जाते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था का असर बड़ी संख्या में मरीजों पर पड़ेगा। शुल्क वसूली शुरू करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने बीते दिनों कार्यालय आदेश भी जारी किए थे। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के तीसरे एजेंडे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक्सरे पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। रोगी कल्याण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे सरकार को भेजने का निर्णय लिया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही मरीजों से शुल्क वसूला जाएगा। अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत 31 दिसंबर 2020 की अधिसूचना के अनुसार शुल्क वसूला जा रहा है। इस संबंध में कार्यालय आदेश आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव की ओर से जारी किए गए हैं।