फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport Minister GS Bali condoles the loss of lives in Rampur bus accident

परिवहन मंत्री की चालकों से अपील, फिटनेस प्रमाणपत्र के बाद ही चलाएं बस

Fri, 21 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कांगड़ा Updated Fri, 21 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister GS Bali condoles the loss of lives in Rampur bus accident

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने जिला शिमला के रामपुर बुशहर के समीप खनेरी में एक निजी बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन



मंत्री ने संतप्त परिवारों के सदस्यों के साथ गहरी संवेदनाएं जताई है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सड़क परिवहन तथा निजी बसों के चालकों को समय-समय पर सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने के लिए निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार दोबारा वर्षा ऋतु के दौरान खराब मौसम में गाड़ी चलाते ध्यान रखने की अपील की है। मंत्री ने चालकों से सुरक्षित सीमा गति को बनाए रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के अतिरिक्त बसों में ओवर लोड न करने के कहा। उन्होंने कहा कि चालकों को फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही कार्यशाला से बस निकालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक वाहन चलाते समय किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने कच्चे रास्तों, तंग सड़कों और कच्चे डंगों पर अत्यंत सावधानी बरतने को कहा।

उन्होंने कहा कि कैंची मोड़ पर बस को पीछे करते समय टायरों के नीचे बड़ा पत्थर लगाएं, दलदली सड़कों पर बस न चलाएं, धुंध में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, बोनेट पर किसी भी यात्री को बैठने न दें तथा न ही किसी से बात करें।

स्टोक्स ने भी हादसे पर जताया शोक, घायलों उपचार के निर्देश
बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी रामपुर में हुए बस हादसे पर शोक जताया है। मंत्री ने मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदना जताई। घायलों के उचित उपचार के भी प्रशासन को निर्देश दिए।  

अगस्त में मिलेगी तीन महीनों की पेंशन
शिमला। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन महीनों की पेंशन अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में जारी करने की घोषणा की है।

यह निर्णय निगम के 5006 पेंशनरों को लाभान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि मई तथा जून माह की पेंशन लंबित थी, जबकि जुलाई माह की पेंशन का भुगतान पहली अगस्त को किया जाएगा।

बस हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच: बाली
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार सुबह शिमला के रामपुर में हुए बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

कोटखाई प्रकरण से गिरी सूबे की साख: बाली
कांगड़ा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कोटखाई का प्रकरण अति दुर्भाग्यपूर्ण है। हालात को लेकर मुख्यमंत्री भी चिंतित हैं और जैसे हालात बिगड़ रहे हैं इसे लेकर वह खुद भी बेहद दुखी हैं। हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। जाहिर है इस प्रकरण से प्रदेश की साख पर भी बट्टा लगा है।

उन्होंने कहा कि  देवभूमि हिमाचल की मर्यादा पर कोई आंच न आए इसके लिए सत्ता पक्ष के साथ सभी राजनीतिक दलों को स्थिति सुधारने में योगदान देना चाहिए।

गुड़िया को इंसाफ मिले, इसके लिए सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी है। उच्च न्यायालय ने भी दो सप्ताह तक का समय दिया है।  जांच पूरी होने तक संयम रखना चाहिए।

सूबे में 10 अत्याधुनिक आईटीआई खुलेंगे: बाली
तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में एडीबी बैंक के सहयोग से 10 अत्याधुनिक आईटीआई संस्थान खोले जाएंगे। इनमें सिर्फ एक ही ट्रेड में विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि एशियन विकास बैंक ने 100 करोड़ फंडिंग की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

शीघ्र 10 नए अत्याधुनिक आईटीआई का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इनके लिए प्राध्यापकों के 300 पद भी स्वीकृत किए गए हैं। नगरोटा बगवां इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी सत्र से आर्किटेक्ट तथा परौर में होटल मैनेजमेंट की कक्षाएं शुरू होंगी।

कहा कि नगरोटा में 26 तथा 27 जुलाई को बाल मेले में आयोजित चिकित्सा कैंप में एम्स, सरगंगा राम, फोर्टिस, बीएल कपूर अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ तथा मेडिकल कॉलेज टांडा के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।

शिविर में सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के निदेशक एवं किडनी रोगों के विशेषज्ञ डॉ. एमआर राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पाल, पीजीआई के निदेशक डॉ. जोगेश चावला, डॉ. संदीप महाजन, स्पाइन के विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कोतवाल, बीएल कपूर अस्पताल दिल्ली से ईएनटी के विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे।

शिविर में आने वाले लोगों को एक माह के लिए निशुल्क दवाइयां भी बाल मेला कमेटी उपलब्ध करवाएगी। मरीजों को निशुल्क नजर के चश्मे तथा पात्र लोगों को श्रवण यंत्र दिए जाएंगे।


दृष्टिहीन लोगों को स्मार्ट केन स्टिक निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर का लाभ लेने  के लिए 98160-40550,  98162-61307 तथा  01892-249122 पर लोग पंजीकरण करवा सकते हैं।      

यहां खुलेंगे 10 अत्याधुनिक आईटीआई
बाली ने कहा कि दस नए अत्याधुनिक आईटीआई जिला शिमला के सुन्नी, कांगड़ा के नगरोटा बगवां, मंडी के सुंदरनगर, कुल्लू के शमसी, हमीरपुर के नादौन, बिलासपुर के घुमारवीं, सोलन के धर्मपुर, ऊना के गगरेट, सिरमौर जिले के नाहन तथा चंबा के गरनोटा में खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed