फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam in shimla city

सेब सीजन नहीं है पुख्ता प्रबंध, लग रहा जाम

Sun, 14 Sep 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
traffic jam in shimla city

शहर के सबसे व्यस्त विक्ट्री टनल-लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी मार्ग पर वीरवार रात करीब पौने घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सेब से लदे ट्रकों और पिकअपों के शहर में एंटर होने से रात आठ से पौने नौ बजे तक सड़क बंद रही।

विज्ञापन


इस दौरान विक्ट्री टनल से लेकर संजौली कॉलेज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। एचआरटीसी और निजी बसों सहित दर्जनों पर्यटक वाहन जाम में फंसे रहे। एचआरटीसी की एक बस रेलिंग के साथ टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


आकलैंड टनल के पास वाहन चालकों में विवाद होने के बाद बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद न होने से लोगों को खुद ही वाहनों से उतर कर गाड़ियां आगे पीछे करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि सेब सीजन के चलते ऊपरी शिमला से भारी संख्या में गाड़ियां ढली पहुंच रही हैं। इसके लिए विक्ट्री टनल -आईजीएमसी- संजौली मार्ग पर जवानों की तैनाती की जाएगी।

टालैंड में भी लगा रहा जाम

शुक्रवार सुबह सर्कुलर रोड पर टालैंड के पास बस खराब होने से जाम लग गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऑफिस ऑवर के दौरान लगे जाम से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं शुक्रवार को सर्कुलर रोड से कमला नेहरू अस्पताल होते हुए शिल्ली चौक जाने वाली सड़क पर नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर दी गईं। इस कारण बार-बार जाम लगता रहा।


लोअर बाजार में ट्रक खराब
शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम लोअर बाजार में नगर निगम का ट्रक खराब होने से कारोबारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद ट्रक को बाजार से हटाया जा सका। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला में जाम लगना अब आम बात हो गई है। खासकर स्कूल से छुट्टी के समय और सुबह ड्यूटी के दौरान अधिक दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed