फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toytrain book on diwali

अगले एक हफ्ते को सभी टॉय ट्रेन एडवांस बुक, लंबी वेटिंग

Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Toytrain book on diwali
छह गाड़ियों में 8 नवंबर तक के लिए सीटें बुक, लंबी वेटिंग
विज्ञापन

रेल मोटर कार और विस्ताडोम ट्रेन में बुकिंग को भी मारामारी
विश्वास भारद्वाज
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होकर शिमला आने वाली सभी टॉय ट्रेन दिवाली के लिए एडवांस बुक हो गई हैं। अधिकतर गाड़ियों में 8 नवंबर तक के लिए सीटें बुक हैं और लंबी वेटिंग चल रही है।
कालका और शिमला के बीच चलने वाली रेल मोटर कार और विस्ताडोम ट्रेन में भी बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है। उत्तर रेलवे की रेल मोटर कार (04505) आगामी 8 नवंबर तक के लिए एडवांस बुक हो गई है। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (04515) में भी 3 से 8 नवंबर के लिए सभी सीटें बुक हैं। शिमला फेस्टिवल स्पेशल हिमालयन क्वीन (04515) की सेकेंड क्लास, चेयर कार और फर्स्ट क्लास सभी श्रेणियों की सीटें 8 नवंबर तक के लिए एडवांस बुक है।
विज्ञापन

शिमला फेस्टिवल स्पेशल (04529) की भी तीनों श्रेणियों की सभी सीटें बुक हैं। कालका-शिमला स्पेशल (04543) की सभी सीटें 8 नवंबर तक के लिए एडवांस बुक हैं। 5, 7 और 8 नवंबर के लिए इस गाड़ी में वेटिंग बंद हो गई है। कालका-शिमला स्पेशल (04517) विस्ताडोम ट्रेन 4 से 7 नवंबर के लिए एडवांस बुक है। 8 नवंबर के लिए गाड़ी में महज 4 सीटें अनारक्षित बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो सकती
है हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
कालका और शिमला के बीच चलने वाली गाड़ियों में भारी ऑक्यूपेंसी को देखते हुए उत्तर रेलवे जल्द ही कालका और शिमला के बीच हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर सकता है। हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां चलाई जाती हैं। इस साल दिवाली की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में गुजरात और महाराष्ट्र के टूरिस्ट शिमला का रुख करने वाले हैं। दोनों ही राज्यों के सैलानी टॉय ट्रेन में सफर को तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed