फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism Department to give 25 lakhs for International Dussehra Festival

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 25 लाख की राशि देगा पर्यटन विभाग

Wed, 02 Oct 2019 05:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Tourism Department to give 25 lakhs for International Dussehra Festival
फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के आयोजन के लिए प्रदेश पर्यटन विभाग 25 लाख की राशि देगा। वहीं, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने भी इस बार दशहरा उत्सव को मिलने वाली मदद राशि को बढ़ा दिया है। दो लाख की जगह अब 10 लाख दिए जाएंगे। खेल विभाग दो लाख की जगह पांच लाख की राशि प्रदान करेगा। इससे उत्सव का भव्य आयोजन हो सकेगा।

विज्ञापन



ढालपुर परिधि गृह में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए वन मंत्री एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को इस बार और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के साथ सभी विभागों और देव समाज ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। दशहरा उत्सव में होने वाली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इनामी राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है।
विज्ञापन


यह राशि खेल विभाग की तरफ से दी जाएगी। खेलकूद में वॉलीबाल, कबड्डी के साथ बॉक्सिंग तथा महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा उत्तर भारत पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल सदन के बाहर लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति 
 जिला मुख्यालय ढालपुर में करीब 23 करोड़ की लागत से बने अटल सदन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। वन मंत्री एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की इस मूर्ति का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दशहरा के दौरान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed