{"_id":"5d6aa5838ebc3e012d67e3fb","slug":"total-11-meetings-held-in-the-monsoon-session-of-himachal-assembly-bindal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में सत्र में हुईं कुल 11 बैठकें: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में सत्र में हुईं कुल 11 बैठकें: बिंदल
Sat, 31 Aug 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मानसून सत्र के समापन अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इस सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें हुईं। सत्र में अनेक विषयों पर बहुमूल्य सुझाव दिए। सरकार ने 527 तारांकित और 236 अतारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
नियम 61 के अंतर्गत 11 विषयों, नियम 62 के तहत 12 विषयों और नियम 130 के तहत 7 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त नियम 101 में चार गैरसरकारी संकल्प और पिछले सत्र में प्रस्तुत संकल्प पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा के एक सवाल पर 1500 पृष्ठों का लिखित जवाब दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि 10 सरकारी विधेयक पारित हुए। नियम 324 में नौ विषय उठाए गए। सभा की समितियों ने भी 61 प्रतिवेदन सभा में प्रस्तुत एवं उपस्थापित किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सात वक्तव्य रखे। विधान सभा में ई-विधान स्थापित होने के बाउ विभाग प्रश्नों के उत्तर के 20 सैट उपलब्ध करवाए जाते थे। ये अब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पहले प्रश्नों के 150 सैट मुद्रित करवाए जाते थे लेकिन अब 20 सैट विधान सभा में ही मुद्रित करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री से मिलने आने वाले आगंतुकों के लिए कक्ष का निर्माण किया है। इसमें शुद्ध पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था है। विधान सभा में आगंतुकों को मुख्यमंत्री व मंत्रियों से मिलने के लिए आधार युक्त कार्ड बनवाए जाते हैं।
सत्र की कार्यवाही को देखने के लिए 24 विभिन्न संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 794 विद्यार्थियों ने सत्र की कार्यवाही को देखी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया।