फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toourist season in himachal pradesh and lok sabha election 2019

हिमाचल के टूरिस्ट सीजन पर लोकसभा चुनाव का साया

Sun, 31 Mar 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
toourist season in himachal pradesh and lok sabha election 2019
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के टूरिस्ट सीजन पर लोकसभा चुनाव का साया मंडराने लगा है। अप्रैल और मई महीने में देश भर में चुनाव के चलते प्रदेश में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने की संभावना है। कड़ी सुरक्षा और बंदिशों के चलते सैलानी घूमने से कतरा रहे हैं। प्रदेश में अप्रैल के लिए हुई होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी कैंसल होने लगी है।

विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रदेश में इस साल पहले के मुकाबले कम सैलानी आएंगे। हिमाचल में 15 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर समर पर्यटन सीजन की शुरुआत होती है। मैदानी राज्यों के मुकाबले हिमाचल में कम तापमान होने के चलते सैलानी पहाड़ों की सैर करने आते हैं। अप्रैल और मई महीने में शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली, खजियार, धर्मशाला सैलानियों से पैक हो जाते हैं।

विज्ञापन

इस साल लोकसभा चुनाव के चलते पूरे देश में अप्रैल और मई में चुनाव हो रहे हैं। हिमाचल का चुनाव अंतिम चरण में 19 मई को होगा। ऐसे में प्रदेश में सुरक्षा बंदोबस्त अब से लेकर मई माह तक कड़े रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हिमाचल के पहाड़ों में मौज मस्ती के लिए आने वाले सैलानियों को पहले की तरह पुलिस ढील नहीं देगी। इस स्थिति को भांपते हुए इस साल कम सैलानियों के आने की संभावना है। 

शिमला के होटल कारोबारी रमेश कुमार और संजय शर्मा ने बताया कि कुछ सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग को रद्द करवा दिया है। लोकसभा चुनाव को इसका कारण बताया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई में सिर्फ पड़ोसी राज्यों से वीकेंड के दौरान सैलानियों के आने की संभावना है। उधर, शिमला स्थित टूअर एंड ट्रैवल कंपनी के संचालक मनीष शर्मा ने बताया कि कई सैलानियों ने बीते दिनों करवाई गई एडवांस होटल बुकिंग को रद्द करवा दिया है। ऐसे में इस साल लोकसभा चुनाव के चलते टूरिस्ट सीजन प्रभावित होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed