फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police Constable Recruitment: Physical Efficiency Test begins for over 1.01 lakh candidates

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 1.01 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

Fri, 23 Oct 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए युवाओं के लिए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Himachal Police Constable Recruitment: Physical Efficiency Test begins for over 1.01 lakh candidates
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए युवाओं के लिए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति से चरणबद्ध तरीके से शुरू हुए इस ग्राउंड टेस्ट में कुल 1,01,062 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता और योग्यता साबित करेंगे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से 10 जुलाई 2026 को जारी विज्ञापन के तहत यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह समूची भर्ती हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग (कांस्टेबल भर्ती) नियम, 2024 के प्रावधानों के अनुसार करवाई जा रही है। कुल 1,01,062 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 72,586 पुरुष और 28,476 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रदेश के सभी जिलों में शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 22 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

शारीरिक परीक्षण की शुरुआत 22 अक्तूबर को जनजातीय जिलों किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति से हुई है। किन्नौर के छोल्टू मैदान (टापरी) में निर्धारित परीक्षण के लिए 356 महिला और 620 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति जिले में 123 महिला और 198 पुरुष अभ्यर्थियों को मैदान में अपनी दक्षता साबित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी परीक्षा स्थलों पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने कॉल लेटर में अंकित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। भर्ती से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमों के तहत संपन्न करवाई जा रही है। प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को अपनी योग्यता और शारीरिक दक्षता साबित करने का समान अवसर मिलेगा। डीजीपी ने सभी अभ्यर्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने तथा लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed