{"_id":"6adb747ec0940b991109753a","slug":"bilaspur-child-dies-after-drowning-in-a-water-tank-located-next-to-a-field-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: खेत के साथ बने पानी के टैंक में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: खेत के साथ बने पानी के टैंक में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत
Fri, 23 Oct 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:22 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के कसेह गांव में खेत के साथ बने पानी के स्टोरेज टैंक में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबने से माैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के कसेह गांव में खेत के साथ बने पानी के स्टोरेज टैंक में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां और दादी के साथ खेत में गया था। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत एम्स बिलासपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना झंडूता को एम्स बिलासपुर से सूचना मिली कि कसेह निवासी जितेंद्र कुमार के बेटे विनायक उर्फ गणी को अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन