{"_id":"d59ec136b7bae02fe4a3ee24a5fbbd55","slug":"tiring-at-summerhill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मेयर के निरीक्षण ने खोली टारिंग की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मेयर के निरीक्षण ने खोली टारिंग की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूगंज-समरहिल सड़क की टारिंग दो माह में ही उखड़ गई है। मंगलवार को वार्ड के दौरे पर निकले उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित शाखा को सड़क की टारिंग करने वाले ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उप महापौर ने कहा है कि मौसम साफ होते ही ठेकेदार से पैचवर्क भी करवाया जाएगा। मामले की जांच करने के बाद ही पेमेंट जारी होगी। मंगलवार को उप महापौर ने बालूगंज, समरहिल और टुटू वार्ड में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद संजय परमार, कल्याण धीमान और भवन एवं मार्ग शाखा के सहायक अभियंता दत्त राम, जल शाखा के कनिष्ठ अभियंता ईश्वर सिंह और विचित्र सिंह मौजूद रहे। उप महापौर की अगुवाई में सुबह दस बजे समरहिल के तहत एंदडी क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
यहां चल रहे फुटपाथ का काम जांचा गया। वार्ड के तहत बन रही ड्रेनेज का भी जायजा लिया। टिकेंद्र पंवर ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी।
बालूगंज में ढिंगरा इस्टेट का निरीक्षण
बालूगंज वार्ड के तहत डिंगरा इस्टेट की ओर बनाए जा रहे एंबुलेंस रोड के लिए निर्माणाधीन डंगों का निरीक्षण किया गया। पार्षद संजय परमार के सुझाव पर उप महापौर ने ढिंगरा इस्टेट में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को भूमि राजस्व रिकॉर्ड जांचने को कहा है।
‘चक्कर में बनाया जाए रेन शेल्टर’
वार्ड निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय परमार ने चक्कर से बालूगंज जाने वाले मार्ग पर रेन शेल्टर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में लोग चक्कर में सुबह-शाम बसों के इंतजार में खडे़ होते हैं। जनहित में यहां रेन शेल्टर बनना चाहिए।