फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tikkar ward villagers elect sarpanch unanimously

मिसाल! यहां हर बार निर्विरोध चुना जाता है पंच

Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tikkar ward villagers elect sarpanch unanimously

उपतहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के टिक्कर वार्ड में अब तक वार्ड पंच के लिए मतदान नहीं हुआ है। यहां अब तक निर्विरोध वार्ड पंच का चयन हो रहा है। आम सहमति से ही हर बार वार्ड पंच चुना जाता है। नामांकन के बाद जिस वर्ग के लिए सीट होती है, उसी वर्ग से सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुन लिया जाता है।

विज्ञापन


इस बार टिक्कर वार्ड से विद्या देवी को सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया है। यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। वार्ड में लोग एकत्रित होकर अपने होने वाले वार्ड पंच के नाम पर सहमति बनाते हैं। इस बार भी टिक्कर वार्ड से निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया है।
विज्ञापन


वार्ड पंच निर्विरोध चुने जाने पर वार्ड को अतिरिक्त बजट मिलता है। टिक्कर वार्ड से आज तक वार्ड पंच के लिए चुनाव नहीं हुआ है। हर बार वार्ड से निर्विरोध वार्ड पंच चुना जाता है। अब तक यही सिलसिला चलता आ रहा है। इस बार भी वार्ड से निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया है। -अस्मिता ठाकुर, बीडीओ हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर की सखोली पंचायत पांचवीं बार निर्विरोध

Tikkar ward villagers elect sarpanch unanimously

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा की सखोली पंचायत में सर्वसम्मति से प्रधान उप प्रधान सहित पूरा पैनल निर्विरोध चुन लिया गया है। पंचायत के वर्तमान प्रधान हुकमी राम एवं उप प्रधान सुरेश चंद की अगुवाई में पंचायत में एक जनसभा के दौरान इस पर सर्वसम्मति बनाई गई। सुरेंद्र पुंडीर को प्रधान, रमेश चंद शर्मा को उप प्रधान नियुक्त किया गया।

जबकि वार्ड-1 से सुरमी देवी, वार्ड-2 से कैलाश चंद, वार्ड-3 से अतर ङ्क्षसह, वार्ड-4 से रीता देवी, वार्ड-5 से गीता देवी, वार्ड-6 से धनवीर सिंह तथा वार्ड-7 से बिजरा देवी को सदस्य चुना गया। वर्तमान प्रधान हुकमी राम ने बताया कि सखोली पंचायत में पांचवीं बार पूरा पैनल सर्वसम्मति से चुना गया है।

यहां वार्ड पंच का चुनाव लड़ने को नहीं मिला प्रत्याशी

Tikkar ward villagers elect sarpanch unanimously

नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र की टिकरी डसाकना पंचायत में पंच का चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी ही नहीं। पंचायत के वार्ड-5 नए रोस्टर के मुताबिक अनुसूचित जाति की महिला प्रत्याशी के आरक्षित हो गया है। वार्ड में अनुसूचित जाति से संबंधित तीन परिवार हैं। तीन परिवारों में छह महिलाएं हैं।

अजीब स्थिति यह है कि सात में एक महिला इतनी बुजुर्ग है कि चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं। एक महिला सरकारी कर्मचारी और एक महिला गांव से बाहर है, शेष तीन महिलाओं में से दो के नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं हैं। ऐसे में इस वार्ड से मेंबर चुनाव के लिए मात्र एक ही महिला शेष रह गई थी।

सुखा देवी को उम्मीदवार तैयार किया गया, लेकिन यहां भी इस परिवार की तैयारियों पर पानी फिर गया। इस महिला का नाम वोटर लिस्ट में था लेकिन जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज न होने से उसका नामांकन दाखिल नहीं हो सका।

नतीजतन, इस वार्ड से सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं हो सका। टिकरी डसाकना पंचायत में तैनात एआरओ ने बताया कि वार्ड-5 से सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed