{"_id":"5d1f41c68ebc3e3c90531aa7","slug":"tideman-apple-reached-in-solan-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन सब्जी मंडी में करसोग के सेब की दस्तक, 700 से 1000 रुपये पेटी बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन सब्जी मंडी में करसोग के सेब की दस्तक, 700 से 1000 रुपये पेटी बिका
Sat, 06 Jul 2019 11:33 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी एवं फल मंडी सोलन में सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। अभी शिमला के कुछ ही क्षेत्रों में ही सेब तैयार है। बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। स्थानीय सेब व्यापारियों की मानें तो सेब सीजन के चलने में अभी करीब एक या दो सप्ताह का समय लग जाएगा। बाहरी राज्यों के व्यापारी भी सोलन मंडी अभी नहीं पहुंचे हैं। कुछ एक व्यापारी ही सेब की खरीद कर रहे हैं। शुक्रवार को करसोग से टाइडमैन सेब पहुंचा। यह 700 से 1000 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिका।
विज्ञापन
कच्चा, छोटे आकार का सेब अधिक
सब्जी एवं फल मंडी सोलन में पहुंच रहे सेब का आकार छोटा है। कच्चा सेब भी मंडी में पंहुच रहा है। सीजन से पहले मंडी में पहुंचने पर इस सेब को हालांकि अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार कारोबार अधिक होने की उम्मीद
सब्जी मंडी सोलन समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि सोलन की सब्जी मंडी में शिमला के करसोग क्षेत्र का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे है। उन्होंने बागवानों से ऑनलाइन अपने सेब बेचने की अपील भी की है। इससे बागवानों को और अच्छे दाम भी मिल सकती है।
विज्ञापन