फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three women will cross 16800 feet high Kugati pass on bare foot

16800 फीट ऊंचे इस दर्रे को नंगे पैर पार करेंगी तीन महिलाएं

Wed, 22 Aug 2018 09:58 AM IST
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
three women will cross 16800 feet high Kugati pass on bare foot

उत्साह और कुछ कर गुजरने की चाह हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता। पहाड़ भी हौसले के आगे बौने पड़ जाते हैं। ऐसा ही उत्साह मणिमहेश की यात्रा पर जा रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


तीनों महिला श्रद्धालु नंगे पांव 16800 फीट ऊंचे कुगती दर्रे को पार कर 88 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर भोले शंकर के द्वार मणिमहेश के लिए लाहौल-स्पीति जिले के त्रिलोकीनाथ से रवाना हुई हैं। 
विज्ञापन


नंगे पांव यात्रा में शामिल पूनम ने बताया कि दुर्गम सफर के दौरान बारिश होने पर मुसीबतें और भी बढ़ जाती हैं। जगह-जगह पत्थरों का गिरना व उबड़-खाबड़ और संकरे मार्ग चुनौतियों से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कठिन परिस्थितियों के बीच खुले आसमान तले गुजारनी पड़ती हैं रातें

three women will cross 16800 feet high Kugati pass on bare foot

आक्सीजन की दिक्कत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी इंतजाम नहीं है, लेकिन मन में मुरादें और भक्ति के आगे इन महिला भक्तों के हौसले बुलंद हैं।त्रिलोकीनाथ से मणिमहेश तक पैदल यात्रा में इन भक्तजनों को पांच से छह दिन का एकतरफा लगेंगे।

यात्रा में कठिन परिस्थितियों के बीच खुले आसमान तले रातें भी गुजारनी पड़ती हैं। इस जत्थे में कुल 12 महिलाएं हैं। लाहौल के ऐतिहासिक पौरी मेले के समापन होते ही त्रिलोकीनाथ से लाहौल एवं कुल्लू के सैकड़ों भक्तों का जाना शुरू हो गया है।

मंगलवार को यह जत्था बाबा मणिमहेश का जयघोष करते हुए खोलडु पधर से आगे बढ़ गए हैं। जत्थे में शामिल अन्य महिला श्रद्धालु अर्चना और कमला ने बताया कि अब आगे परिस्थिति

कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, भक्ति के आगे उनके कदम बिल्कुल नहीं डगमगाएंगे। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धरमाणी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed