फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three story building of nine rooms gutted in fire at mandi himachal

9 कमरों का तीन मंजिला भवन जलकर राख, बाल-बाल बचे मवेशी

Wed, 16 Jan 2019 09:50 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 16 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Three story building of nine rooms gutted in fire at mandi himachal

सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागाचनोगी के गांव छोयाधार में बुधवार शाम करीब छह बजे आग लगने से नौ कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस भवन का प्रयोग गोशाला के रूप में किया जा रहा था।

विज्ञापन


इस भवन में तीन भाइयों की संयुक्त गोशाला थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अचानक आग भड़की और चंद लम्हों में लकड़ी से बना पूरा भवन जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें तीनों परिवारों के आधा दर्जन से अधिक मवेशी बंधे हुए थे।
विज्ञापन


आग लगने के बाद ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बचा लिया गया है। उधर प्रधान ने अग्निकांड की सूचना प्रशासन को दे दी है और प्रभावितों को उचित मुआवजे की मांग उठाई है। बागाचनोगी पंचायत के प्रधान परमदेव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन भाइयों मंगल सिंह, दिले राम और ताराचंद की संयुक्त गोशाला थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से आसपास के भवनों को भी खतरा हो गया था लेकिन ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed