Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chaupal, Shilonbagh, and Baldeyan teams won cricket matches at the Pro HPCL.

Shimla News: प्रो एचपीसीएल में चौपाल, शिलोनबाग और बल्देयां टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chaupal, Shilonbagh, and Baldeyan teams won cricket matches at the Pro HPCL.
तीन मैचों में खूब बरसे रन, शिलोनबाग रॉयल्स ने 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर 50 रन से दर्ज की जीत
विज्ञापन

दिनेश ने 26 गेंदों में खेली 47 रन की पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंथाघाटी के पास खेल मैदान में चल रही प्रो एचपीसीएल क्रिकेट लीग सीजन-4 के दूसरे चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए।
तीनों मुकाबलों में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दिन के मुकाबलों में चौपाल, शिलोनबाग और बल्देयां की टीमों ने जीत दर्ज की। चौपाल ने एक मैच में बल्देयां को हराया, हालांकि एक अन्य मैच में बल्देयां ने चुड़ेश्वर लीजेंड्स टीम को हराकर जीत भी हासिल की। पहला मुकाबला राइजिंग स्टार बल्देयां और महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चौपाल के बीच खेला गया। इसमें बल्देयां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से दिनेश ने 26 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। सचिन ने 29 गेंदों में 38 और नवीन ने 11 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। जवाब में चौपाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से विनय असवाल ने 20 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। वरुण शर्मा ने 29 गेंदों में 43 और हेमंत कुमार ने 16 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में शिलोनबाग रॉयल्स ने शिमला टाइटंस को 50 रन से हराया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए शिलोनबाग रॉयल्स ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संदीप भट्टाचार्य ने महज 25 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 67 रन की विस्फोटक पारी खेली। गुलशन ने 20 गेंदों में 29 और राहुल शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं मनोज राजजादा ने 19 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला टाइटंस की टीम 14.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तरुण गर्ग ने 32 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। अंकित ठाकुर ने 12 गेंदों में 23 और राहुल भारद्वाज ने 11 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राइजिंग स्टार बल्देयां और चुड़ेश्वर लीजेंड्स को हराया
तीसरे मुकाबले में चुड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर और राइजिंग स्टार बल्देयां के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए चुड़ेश्वर लीजेंड्स ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 145 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु पी ने 28 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। अक्षय शर्मा और अमित ने 28-28 रन बनाए। जवाब में राइजिंग स्टार बल्देयां ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम की ओर से सौरव ने 24 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। सचिन ने 24 गेंदों में 30, नवीन ने 12 गेंदों में 27 और दिनेश ने 14 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। कमेटी सदस्य स्वप्निल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। इसमें पहले चरण में बची हुई टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता तीन दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि लीग में हर दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article