पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, तीन की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा तहसील के तहत सांडली गांव के समीप बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में गाड़ी के चालक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात बोलेरो जीप संख्या एचपी 08 ए 1380 नेरवा से सांडली जा रही थी। गाड़ी सामान उतारने के लिए सांडली से कुछ पहले रूकी हुई थी और चालक भी गाड़ी से बाहर उतरा चुका था।
इस दौरान गाड़ी अचानक खिसक कर करीब पांच सौ मीटर नीचे बोहराड़ नाला में जा गिरी। गाड़ी के खिसकने पर नीचे खड़े चालक ने इसे रोकने का प्रयास किया। परंतु गाडी अनियंत्रित हो चुकी थी। गाड़ी को रोकने के प्रयास में चालक रमेश पुत्र दुल्ला राम निवासी सांडली को हल्की चोटें आई है।
ये लोग बने हादसे का शिकार
गाड़ी में सवार मनमोहन सिंह(60) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी भोलाला डाकघर देइय, बलवीर सिंह(52) पुत्र जलमी राम निवासी भोलाला एवं अक्षय(12) पुत्र रमेश गांव शठावल डाकघर केदी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बलि राम(57) पुत्र मोती राम गांव सांडली, बिरमा देवी(46) पत्नी बलि राम गांव सांडली एवं मीरा पत्नी खड़क सिंह निवासी सांडली गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला तथा प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा अस्पताल लाया।
जहां से गंभीर रुप से घायलों को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। जबकि गाड़ी के चालक रमेश को नेरवा में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को नेरवा अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा मोहि राम चौहान ने मौके पर पंहुच कर मृतकों के परिजनों को दस दस हजार व गंभीर घायलों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।