फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three people died due to scrub typhus at IGMC Shimla.

हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, तीन लोगों की मौत, 250 मामले आए सामने

Thu, 07 Sep 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Sep 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to scrub typhus at IGMC Shimla.

हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से मंगलवार शाम तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन


आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने स्क्रब टायफस से तीन मौत होने की पुष्टि की है। स्क्रब टायफस का शिकार होने वालों में शिमला के 49 वर्षीय प्रताप, कुल्लू के 52 वर्षीय कृष्ण और 65 वर्षीय बंगलू देवी शामिल हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी में अब तक स्क्रब टायफस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लोगों की पहले मौत हो चुकी है जबकि तीन लोगों की मंगलवार शाम मौत हुई है। आईजीएमसी में अब तक ठियोग की एक युवती, मंडी की महिला और कुल्लू की एक महिला और पुरुष की पहले ही इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में अब तक स्क्रब टायफस के करीब 250 पाजिटिव मामले आ चुके हैं। डाक्टरों का कहना है कि सितंबर और अक्तूबर में स्क्रब टायफस के मामले बढ़ने की संभावना है। बीते वर्ष स्क्रब टायफस से 37 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed