{"_id":"5af5b8f24f1c1be9408b4799","slug":"three-hundred-post-of-driver-will-be-filled-up-in-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में भरेंगे चालकों के 300 पद : गोविंद ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी में भरेंगे चालकों के 300 पद : गोविंद ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 12 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार एचआरटीसी में 300 चालकों की भर्ती करने जा रही है। एक महीने के भीतर इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जल्द आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने यह जानकारी चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में चालकों की कमी चल रही है।
इनकी तैनाती से काफी हद तक समस्या का समाधान होगा। इससे जहां प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं निगम की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंडक्टरों के 1235 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जल्द इन कंडक्टरों को बसों में चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन