फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three found dead in himachal shimla due to cold .

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, तीन की मौत

Mon, 05 Jan 2015 12:11 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
Three found dead in himachal shimla due to cold .

हिमाचल में ठंड का कहर जारी है। राजधानी में ठंड के कारण दो नेपालियों की मौत हो गई है। पुलिस को शहर में दो लोगों के शव मिले हैं, दोनों व्यक्ति नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। उधर, शहर के एक निजी होटल में हरियाणा से आया पर्यटक मृत मिला है।

विज्ञापन


इसकी पहचान मनोज भाटी पुत्र फतेह सिंह भाटी, निवासी गांव एवं डाकघर भागपुर तहसील पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। उम्र तीस साल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को आईएसबीटी के समीप शव मिला है, जो नेपाली का लग रहा है।
विज्ञापन

नेपाली मूल के हैं दोनों

Three found dead in himachal shimla due to cold .

करीब 45 वर्ष के व्यक्ति के मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने काली पेंट, काले जूते और जैकेट तथा  ब्राउन रंग का स्वेटर पहना था। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा है। इधर, गंज बाजार में रह रहे एक 70 वर्षीय नेपाली की मौत का मामला सामने आया है।

नेपाली मूल के इस मजदूर की पहचान हो गई है। एएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि नेपालियों की मौत ठंड से हुई लग रही है। पुलिस जांच कर रही है। जबकि, पर्यटक की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।

एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा, तापमान में गिरावट

Three found dead in himachal shimla due to cold .

हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम साफ होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को केवल ऊंचाई वाले कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ही हल्का हिमपात होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी नौ जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। औसत से दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि, अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान कल्पा का माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक बिलासपुर गरम रहा है, जहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

मंडी में कार खाई में गिरी

Three found dead in himachal shimla due to cold .

सरकाघाट (मंडी) के उपमंडल की मसेरन पंचायत के दकारलग गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लोक निर्माण विभाग के मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ढाई बजे मसेरन से रखोटा की ओर आ रही मारुति कार बस को पास देते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार को दकारलग गांव निवासी चिंत राम (33) चला रहा था, जबकि कार में दकारलग गांव निवासी दुर्गा राम (52), इंद्र सिंह (30), मलयणा गांव निवासी सुरेश कुमार (38) बैठे थे।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Three found dead in himachal shimla due to cold .

हादसे में दुर्गा राम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल में दाखिल किया गया। घायल चालक चिंत राम को प्राथमिक उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रशासन की ओर से कार्यवाहक एसडीएम पवन शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल पूछा।

प्रशासन ने हादसे में मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है, जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये राशि दी गई। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed