{"_id":"5d493d6b8ebc3e6cfa3c022c","slug":"three-died-in-road-accident-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
Tue, 06 Aug 2019 02:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलाड़-करयुनी मार्ग पर शतवानी में मंगलवार सुबह एक महिंद्रा मार्शल गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी (एचपी-73-3218) में सवार दो महिलाओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन गिरने की आवाज सुनकर किलाड़-करयुनी मार्ग पर पीछे से आ रही एचआरटीसी की बस के चालक-परिचालक ने उक्त स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार राम चरण (26) शगली (करयुनी), बबिता (34) कोठी (करयुनी) और प्रमोली (50) चचरवास के शव कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पांगी सुरिंद्र धारीवाल ने बताया कि दोनों महिलाएं और चालक सुबह 7 बजे किलाड़ से करयुनी के लिए रवाना हुए थे।
मात्र 5 किलोमीटर की दूरी ही तय की थी कि शतवानी में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खाई में गिरने से गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने बताया मृतकों के परिवार वालों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रशासन की ओर से जारी कर दी है।