फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in alto car accident at nichar kinnaur himachal

गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Fri, 20 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर) Updated Fri, 20 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
three died in alto car accident at nichar kinnaur himachal

किन्नौर जिले के पलिंगी-बरी संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए तीनों युवक रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन


हादसा वीरवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। घायलों और मृतकों के शवों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एप्लाइड फॉर ऑल्टो-800 कार में पांच युवक बरी से भावावैली की ओर दलोज गांव लौट रहे थे। विकासनगर के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन 100 मीटर खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

three died in alto car accident at nichar kinnaur himachal

हादसे का शिकार दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की भावानगर सीएचसी में मौत हो गई। घायल दो युवकों को भावानगर सीएचसी से रामपुर रेफर किया गया है।  

हादसे के शिकार युवकों की पहचान नैन चंद (40) पुत्र स्वर्गीय दनंग, सूर्याकांत (25) पुत्र दया सिंह, योगेश्वर (29) पुत्र मोतीलाल सभी निवासी यांगपा-2 किन्नौर के रूप में हुई है। रोहित (20) यशपाल सिंह शांगो निवासी, मुलकराज (20) पुत्र बहादुर सिंह यांगपा-2 (कासरीम) निवासी किन्नौर घायल हुए हैं। 

मृत्तकों के आश्रितों को 10-10 हजार

three died in alto car accident at nichar kinnaur himachal

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी

घायलों का कुशलक्षेम पूछने और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाने अस्पताल पहुंचे। एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed