फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three computers and laptops missing from Congress office shimla after vehicals

गाड़ियों के बाद अब कांग्रेस दफ्तर से तीन कंप्यूटर और लैपटॉप गायब

Tue, 30 Jul 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Three computers and laptops missing from Congress office shimla after vehicals
कांग्रेस कार्यालय शिमला - फोटो : अमर उजाला

दो बोलेरो के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से अब तीन कंप्यूटर, एक लैपटॉप और प्रिंटर गायब हो गए हैं। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कराए गए ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। कंप्यूटर और लैपटॉप किसके पास हैं, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दफ्तर से गायब हुए सामान का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


उसके बाद चुनाव के लिए वार रूम में कंप्यूटर लगाए गए। चुनाव खत्म होने के बाद ऑडिट कर नए अध्यक्ष को सूची के अनुसार समान सौंपा गया। इसी दौरान कंप्यूटर और लैपटॉप गायब होने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऑडिट के दौरान वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भेजी गईं 10 गाड़ियों में से दो बोलेरो भी गायब पाई गई थीं। हालांकि, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के खोजी दस्ते ने इनका सुराग लगा लिया है। एआईसीसी के नाम से पंजीकृत ये दोनों बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर शिमला और हमीरपुर जिले में चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed