{"_id":"b4a80b2615cefa7834e0c9eb3a539735","slug":"thousands-of-tgt-applicants-got-relief-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी मेडिकल आवेदकों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी मेडिकल आवेदकों को मिली बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने उच्च न्यायालय के आदेशों के पश्चात टीजीटी मेडिकल के आवेदकों को भी राहत प्रदान की है। चयन बोर्ड ने आरक्षित वर्ग की श्रेणियों को अंक प्रतिशतता में छूट का लाभ प्रदान नहीं किया था और उनके आवेदन रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेशों के पश्चात चयन बोर्ड 16 जुलाई को आवेदकों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने 9 फरवरी, 2014 को टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए लिखित छंटनी परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने एससी/एसटी, ओबीसी, विजुअल हैंडीकैप आवेदकों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट का लाभ प्रदान नहीं किया था। छूट न मिलने से करीब दो दर्जन आवेदकों के आवेदन रद्द कर दिए गए थे। आवेदकों को रोलनंबर जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इस पर आवेदकों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय से आवेदकों को राहत मिली है। न्यायालय के आदेशों के पश्चात बोर्ड 16 जुलाई को बोर्ड कार्यालय में ही लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
पात्र आवेदकों को रोल नंबर प्रेषित कर दिए गए हैं। उधर, चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशों के पश्चात आवेदकों को राहत प्रदान की गई है।