फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thieves stole clothes from Panthaghati Supermart and two TVs from IGMC.

Shimla News: सुपर मार्ट पंथाघाटी से कपड़े और आईजीएमसी से दो टीवी ले गए चोर

Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole clothes from Panthaghati Supermart and two TVs from IGMC.
पुलिस ने शुरू की दोनों मामलों की जांच
विज्ञापन


मार्ट में घुसते सीसीटीवी में नजर आ रहे दो नकाबपोश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चोरों ने पंथाघाटी के सुपर मार्ट से कपड़े और आईजीएमसी के फोरेंसिक विभाग से दो एलसीडी टीवी चुरा लिए हैं।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला पंथाघाटी के सुपर मार्ट का है। यहां पर चोरों ने घुसकर कैश समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। हैरानी इस बात की है कि चोर मार्ट से कपड़े चुरा ले गए हैं। सुबह जब मार्ट का स्टाफ मौके पर पहुंचा तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने प्रबंधन समेत स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सामने आया है कि दो अज्ञात नकाबपोश मार्ट में घुसे और चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले न्यू शिमला के एक दुकान में भी इसी तरह से चोरी की घटना सामने आ चुकी हैं। वहां से भी चोर कैश के साथ ही अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

दूसरा मामला आईजीएमसी के फोरेंसिक मेडिसिन एंव टॉक्सीकोलॉजी विभाग का है। यहां से चोरों ने रात के समय विभाग के कमरों के ताले तोड़ डाले थे। सुबह जब स्टाफ पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने विभागाध्यक्ष को इस बारे में सूचना दी। इसके साथ ही लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि रिसर्च लैब का ताला टूटा हुआ था। कमरे के भीतर सीढि़यों के पास गैंती भी पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी गैंती की मदद से चोर तालों को तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। जांच पड़ताल में पता चला कि रिसर्च लैब से दो एलईडी स्मार्ट टीवी गायब थे। शहर में एक महीने में चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article