{"_id":"600ec07f8ebc3e089c29f890","slug":"there-is-not-a-single-hair-salon-in-lahaul-within-a-radius-of-175-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में 175 किमी के दायरे में एक भी हेयर सैलून नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में 175 किमी के दायरे में एक भी हेयर सैलून नहीं
Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
लाहौल में हेयर कटिंग से पहले ट्रिमर सेट करता व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के लाहौल में बच्चों, युवाओं और बड़ों में हेयर स्टाइल बनाए रखने के लिए ट्रिमर का क्रेज है। घाटी के लोग यहां की दुकानों में उपलब्ध विभिन्न कंपनियों के ट्रिमर को पांच सौ से पांच हजार रुपये तक खर्च कर खरीद रहे हैं। केलांग और उदयपुर बाजार को छोड़कर घाटी में 175 किमी के दायरे में दूसरी जगह में हेयर सैलून नहीं है। इसके अलावा लाहौल घाटी में केवल एक ही पेट्रोल पंप है। यह भी बर्फबारी के दौरान हिमखंड गिरने से कई दिन बंद रहता है। वाहन चालक पेट्रोल या डीजल के कैन साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
कोरोना महामारी ने समूचे देश, प्रदेश में लंबे समय तक हेयर सैलून बंद करवाए थे। त्रिलोकनाथ क्षेत्र के युवा राम सिंह, सुनील कुमार, परवेश, पट्टन घाटी के राजेंद्र लाल, प्रेम जीत, दिनेश कुमार, सतपाल, गणेश, चंद्रावल के सुमित और मनोज ने कहा कि लाहौल घाटी में केलांग और उदयपुर बाजार को छोड़कर कहीं भी हेयर सैलून नहीं है। बर्फबारी के बीच घाटी के लोग अनावश्यक कार्य से घर के बाहर नहीं निकलते। विकट परिस्थिति में बाल काटने का ट्रिमर एक बेहतर विकल्प है। जिससे बच्चे से लेकर बूढ़े तक घर पर ही मनचाहे अंदाज में बाल काट सकते हैं।
विज्ञापन