फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theater workers from across the country will gather in the National Theater Festival

National Theater Festival: राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में जुटेंगे देशभर के रंगकर्मी

Thu, 06 Oct 2022 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 05:43 PM IST
सार

नाहन में प्रेसवार्ता में स्टेपको सोसायटी के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने कहा कि इसका आयोजन स्टेपको सोसायटी करवा रही है। नाहन के एसएफडीए हाल में 8 से 10 अक्तूबर तक नाट्य महोत्सव का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Theater workers from across the country will gather in the National Theater Festival
स्टेपको सोसायटी के अध्यक्ष रजित सिंह कंव - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन शहर के मशहूर कलाकार दिवंगत कंवर शूरवीर सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2022 होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए रंगकर्मी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे जा चुके नाटकों का मंचन करेंगे। नाहन में प्रेसवार्ता में स्टेपको सोसायटी के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने कहा कि इसका आयोजन स्टेपको सोसायटी करवा रही है। नाहन के एसएफडीए हाल में 8 से 10 अक्तूबर तक नाट्य महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें रंगमंच से जुड़ी छह नामी टीमें भाग लेंगी। हिमाचल सहित मध्यप्रदेश, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली की टीमें शामिल हैं। तीन दिन तक प्रतिदिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन


रजित सिंह कंवर ने बताया कि जिला सिरमौर में राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का नाट्य महोत्सव पहली बार करवाया जा रहा है। इसका मकसद रंगमंच को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से स्कूली बच्चों को रंगमंच से जोड़कर एक सर्वे किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि स्कूली बच्चों की शिक्षा में रंगमंच से जुड़ने से पहले और बाद में क्या बदलाव आया है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नाट्य कलाकारों का हौसला बढ़ाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर स्टेपको के महासचिव वसीम खान, संयुक्त सचिव राजीव सोढा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed