{"_id":"10c3a81036636f349728df2ad4cc14be","slug":"the-weather-will-clear-on-election-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन पद्रेश्ा में साफ रहेगा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन पद्रेश्ा में साफ रहेगा मौसम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 6 मई तक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार निचले और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
वीरवार को भी शिमला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान में आए बादलों से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। प्रदेश में सबसे अधिक ऊना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा शिमला का 27.9, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 32.5, कल्पा 23.0, धर्मशाला 32.2, नाहन 35.0, सोलन 33.0 और कांगड़ा का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 6 मई तक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों ने बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 7 मई और इसके बाद मौसम साफ रहेगा।