फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The vehicle of a senior district official fell into the BSL reservoir near the control gate late at night

Mandi: कंट्रोल गेट के समीप देर रात बीएसएल जलाशय में गिरी जिला के बड़े अधिकारी की गाड़ी

Thu, 15 Aug 2024 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 11:37 AM IST
सार

 जिले के एक बड़े अधिकारी अपनी गाड़ी सहित  फिल्मी अंदाज में रेलिंग को तोड़ते हुए जलाशय में गिर गए। हादसे के समय गाड़ी में वह खुद ही मौजूद थे, जिन्हें मौके से गुजर रहे जीप व ट्रक चालकों द्वारा अपनी जान पर खेलते हुए बचाया गया।

विज्ञापन
The vehicle of a senior district official fell into the BSL reservoir near the control gate late at night
बीएसएल जलाशय में गिरी जिला के बड़े अधिकारी की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

 चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कंट्रोल गेट के समीप बीएसएल जलाशय सुंदरनगर में बीती देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले के एक बड़े अधिकारी अपनी गाड़ी सहित  फिल्मी अंदाज में रेलिंग को तोड़ते हुए जलाशय में गिर गए। हादसे के समय गाड़ी में वह खुद ही मौजूद थे, जिन्हें मौके से गुजर रहे जीप व ट्रक चालकों द्वारा अपनी जान पर खेलते हुए बचाया गया। लेकिन जलाशय से सकुशल बाहर निकलते ही ये अधिकारी किसी अन्य गाड़ी में बैठकर मौके से चलते बने। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक गाड़ी विपरीत दिशा में बीएसएल जलाशय में गिरी हुई है और मौके से गुजर रहे जीप व ट्रक चालकों द्वारा गाड़ी में बैठे अधिकारी को बाहर निकाला गया है। उधर, बीएसएल थाना कॉलोनी में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि पशुओं को बचाने के चक्कर में गाड़ी जलाशय में गिरी है। हादसे में कोई भी घायल नहीं है। हादसे को लेकर किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed