{"_id":"6121062dfcc8552e9f40f636","slug":"the-spring-of-the-moving-bus-broken-and-narrowly-escaped-by-falling-into-a-deep-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की: चलती बस की कमानी टूटी, गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की: चलती बस की कमानी टूटी, गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची
Sat, 21 Aug 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की/दाड़लाघाट(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की/दाड़लाघाट(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:27 PM IST
सार
पठानकोट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कराडाघाट की उतराई में थोड़ी दूर पहुंची तो बस की कमानी टूट गई।
विज्ञापन
चलती बस की कमानी टूटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचआरटीसी की एक बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।शनिवार शाम करीब साढे चार बजे पठानकोट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कराडाघाट की उतराई में थोड़ी दूर पहुंची तो बस की कमानी टूट गई।
विज्ञापन
इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पैरापिट से जा टकराई। चालक की सूझ-बूझ से बस में बैठी सभी सवारियों की जान बच गई। बस में करीब 29 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार बस पठानकोट से शिमला जा रही थी। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं व सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन