{"_id":"6b0440a7db176b4d4b0eb13d","slug":"the-journey-will-be-even-more-comfortable-with-panoramic-vistadome-coaches-shimla-news-c-19-sml1002-824348-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का और आरामदायक होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का और आरामदायक होगा सफर
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलेंगे पैनोरमिक खिड़कियों वाले कोच, पहाड़ों की दृश्य साफ नजर आएंगे
सीसीआरएस के निरीक्षण में सामने आई थीं खामियां
आरसीएफ कपूरथला में किए गए जरूरी बदलाव
सीढ़ियों से लेकर सीटों, एसी की कूलिंग में किया सुधार
खास खबर
भारती शर्मा
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में सफर अब और आरामदायक होगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कोचों में कई बदलाव किए हैं।
बदलाव के बाद रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला से कोच कालका रेलवे स्टेशन पहुंचा दिए हैं। अब फिटनेस संबंधी मंजूरी मिलने के बाद इन्हें अलग-अलग ट्रेनों में लगाया जाएगा। इसके बाद यात्री नए कोचों में सफर का आनंद ले सकेंगे। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब तक छत पर ग्लास वाले कोच दौड़ते रहे हैं, लेकिन अब बड़े आकार की पैनोरमिक खिड़कियों वाले कोच यात्रियों को पहाड़ों और वादियों का बेहतर नजारा दिखाएंगे। इन कोचों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से पहले से बेहतर बनाया है। नए कोचों में चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ियां लगाने से लेकर सीटों की बनावट और एसी की कूलिंग तक में बदलाव किए हैं। खास बात यह है कि रेलवे सुरक्षा से जुड़े निरीक्षण के दौरान सामने आई आपत्तियों के बाद इन कोचों में जरूरी संशोधन किए हैं।
रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला में कालका-शिमला रेलमार्ग के लिए करीब 30 पैनोरमिक कोच तैयार किए गए हैं। यह सभी कोच कालका पहुंच चुके हैं। कोच तैयार होने के बाद रेलवे के मुख्य आयुक्त रेल संरक्षा (सीसीआरएस) की टीम ने इनका निरीक्षण किया था। इस दौरान कोच की बनावट और यात्री सुविधाओं से जुड़े कुछ बिंदुओं पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इसके बाद रेलवे ने इन कमियों को दूर करने के लिए कोच में आवश्यक बदलाव करवाए। पैनोरमिक कोच में सबसे अहम बदलाव यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा को लेकर किया है। एसी की कूलिंग बेहतर बनाने के लिए भी बदलाव किए हैं। इसके अलावा यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए सीटों की बनावट और उनके कपड़े में भी संशोधन किया है। इन बदलावों का उद्देश्य लंबे सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर आराम उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
कोच में ये किए हैं बदलाव
कोच में इनलाइन फैन की जगह एक्सियल फैन लगाए हैं।
संशोधित खिड़कियों के साथ स्लाइडिंग पोर्शन को विंडो के बीच में रखा है।
यात्रियों के आराम के लिए सीटों की बनावट और कपड़े में बदलाव किया है।
नॉन एसी कोच में सीलिंग पैनल लगाए हैं।
कूलिंग के लिए एयर डक्टिंग के डिजाइन में बदलाव किया है।
कोच में चढ़ने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की है।
पहाड़ों का दिखेगा खूबसूरत नजारा
कालका-शिमला रेलमार्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, घुमावदार ट्रैक, सुरंगों और ऐतिहासिक पुलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पैनोरमिक कोच की सबसे बड़ी खासियत इनकी बड़ी खिड़कियां हैं। इनके माध्यम से यात्री सफर के दौरान पहाड़ों, हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक नजारों का करीब से आनंद ले सकेंगे। ऐसे में कोच में किए गए नए बदलावों के बाद रेलवे की कोशिश इस ऐतिहासिक रेल सफर को यात्रियों के लिए और अधिक आरामदायक और यादगार बनाने की है।