Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government should amend the transfer policy for forest department staff.

Shimla News: वन कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति में बदलाव करे सरकार

Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The government should amend the transfer policy for forest department staff.
कर्मचारियों ने वन बल प्रमुख को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

पदोन्नत वन खंड अधिकारियों की तैनाती का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी ने शुक्रवार को प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख सुशील कुमार सिंगला से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े छह प्रमुख मुद्दे उठाए।
इनमें पदोन्नत वन खंड अधिकारियों की शीघ्र तैनाती, स्थानांतरण नीति में बदलाव, वन रक्षकों की वरिष्ठ वन रक्षक के पद पर पदोन्नति करने, फील्ड ड्रेस उपलब्ध करवाने, वन रक्षकों की भर्ती और कैंटीन सुविधा शुरू करने की मांग शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी हितों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यकारिणी का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने वन बल प्रमुख को महासंघ के चुनाव और नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्ययोजना और वन कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वन बल प्रमुख सुशील कुमार सिंगला ने कहा कि वन रक्षक और वन खंड अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहकर जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि वन सुरक्षा और संरक्षण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध नहीं हैं या उपलब्ध आवासों की स्थिति ठीक नहीं है, वहां नए आवासों के निर्माण और पुराने आवासों की मरम्मत से संबंधित मांगें पांच दिसंबर से पहले कैंपा की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल करवाई जाएं, ताकि इनके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। इस अवसर पर महासचिव हंसराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नायब सिंह, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, सोलन वन वृत्त अध्यक्ष ताजदीन, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप हरनोट, सूर्यभगत नेगी, अनीता और साधना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article