फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government fixed fees for private universities

यूनिवर्सिटीज के लिए सरकार ने तय की फीस

Sat, 28 Jun 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jun 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
The government fixed fees for private universities

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के निजी विश्वविद्यालयों का फीस का ढांचा तय कर दिया है। शुक्रवार को प्रधान सचिव शिक्षा अली रजा रिजवी की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गईं। फीस का यह ढांचा शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए है।

विज्ञापन


इनमें शिमला की एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला, अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा कांगड़ा, बद्दी यूनिवर्सिटी सोलन, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर, चितकारा यूनिवर्सिटी सोलन, मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन, महाऋषि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सोलन शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा श्री साई यूनिवर्सिटी पालमपुर, इंटरनल यूनिवर्सिटी बारू साहिब सिरमौर, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना, इंडिया एजूकेशन सेंटर यूनिवर्सिटी बद्दी सोलन, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसिस सोलन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बहारा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्ट्ड फाइनांशियल एनालिसिस ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी अटल एजूकेशनल हब बद्दी की फीस भी तय की गई है।

इन विषयों के लिए तय हुई है फीस

इन यूनिवर्सिटियों में अलग-अलग विषयों जैसे बीटेक, एमएसी, बीएससी, बीटेक, बीकॉम, एमए इंग्लिश, एमएसी मैथ, एमएससी बॉटनी, एमटेक सहित दर्जनों विषयों की फीस तय कर दी गई है।

जो 20 हजार से लेकर 1 लाख 20 हजार तक हैं। शूलिनी विवि की एमटेक की फीस सबसे ज्यादा 1.20 लाख रुपये है, जबकि कम 20 हजार रुपये की फीस में एमए, एमकॉम, बीकॉम आनर्स जैसे कोर्स हैं।


यहां से ले सकते हैं फीस की जानकारी

यदि छात्रों या अभिभावकों इस फीस की जानकारी चाहिए हो या ये पता करना हो कि किस विवि में कौन से कोर्स की कितनी फीस है, तो वह हिमाचल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर लागइन कर सकता है। राज्य सरकार हर साल के लिए फीस ढांचा तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed