प्रदेश में पीलिया का कहर, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिला की नंदपुर पंचायत के बसोला गांव के 17 वर्षीय युवक की पीलिया से मौत हो गई। क्षेत्र में पीलिया से यह दूसरी मौत है।
इससे पहले लेही गांव में 20 दिन पूर्व 18 वर्षीय युवक की मौत भी पीलिया और बुखार से हो गई थी, लेकिन चिकित्सा विभाग को मौत की खबर नहीं है। बसोली गांव के जमालदीन का 17 वर्षीय बेटा गुलाम नबी को चार दिन पूर्व बुखार हुआ।
उसे नालागढ़ के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन युवक का बुखार नहीं उतरा तो उसे पीजीआई ले गए जहां पर शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया।
पीजीआई के चिकित्सकों ने अनुसार युवक को बुखार के बाद पीलिया हो गया था, जो उसकी मौत का कारण बना। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की मांग की है।
पंचायत के प्रधान रमजान मोहम्मद ने बताया कि युवक की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पहले 18 वर्ष के युवक की हुई थी मौत
इससे पहले लेही पंचायत के पुन्नू राम का 18 वर्षीय बेटा गुरप्रीत की भी बुखार से मौत हो गई थी। गुरप्रीत सिंह को 20 दिन पहले बुखार आने पर पीजीआई भर्ती करवाया था जहां पर उसकी चार दिन बाद मौत हो गई। लेही पंचायत के उपप्रधान पोला राम ने युवक की मौत होने की पुष्टि की है।
सीएमओ डा. आरके गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में नालागढ़ बीएमओ से किसी तरह की सूचना नहीं मिली है। इस गांव में पीलिया से मौत का कोई रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कहा जाएगा।