ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तिथि में फिर हो सकता है बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब उद्योग विभाग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (पुलिस मैदान) ग्राउंड की बुकिंग इन्वेस्टर मीट के लिए दस अक्तूबर से 20 नवंबर तक कर दी है। इससे साफ जाहिर है कि अभी भी इन्वेस्टर मीट की तिथि में बदलाव होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीएम मोदी नवंबर में कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ
अगर इन्वेस्टर मीट सात और आठ नवंबर प्रस्तावित है तो मीट के समापन के 12 दिन आगे भी मैदान बुक करने से लग रहा है कि अभी इन्वेस्टर मीट की तिथि में अंतिम समय में भी कुछ बदलाव हो सकता है।
अब पुलिस मैदान में ही होगी दशहरा उत्सव
अगर बदलाव होगा तो वह भी आठ से दस दिन से ज्यादा का नहीं होगा। इसका एक कारण धर्मशाला और पच्छाद के उपचुनाव की तिथि है। उधर, उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि इन्वेस्टर मीट के लिए पुलिस मैदान अब सिर्फ एक महीने के लिए बुक किया गया है।
अब दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में मनाया जाएगा। पहले उद्योग विभाग ने पहली अक्तूबर से पुलिस मैदान बुक किया था। ऐसे में दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में होने पर असमंजस हो गया था।
प्रशासन ने भी दाड़ी मैदान में दशहरा उत्सव मनाने की दिशा में योजना करना शुरू कर दी थी, लेकिन अब बुकिंग तिथि में बदलाव होने के कारण साफ हो गया है कि दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में ही होगा।