तो टूट गया हजारों युवाओं के रोजगार का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन पत्र देरी से पहुंचने पर हजारों युवाओं का आवेदन रद्द हो गया। इन्होंने ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट (टीएमपीए) की परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
परीक्षा देने से पहले ही ये दौड़ से बाहर हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 1819 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र रद्द कर दिए हैं। बोर्ड की कार्रवाई से अभ्यर्थियों को जोर का झटका लगा है।
बोर्ड प्रबंधन की मानें तो निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात पहुंचने वाले 1819 आवेदनों को रद्द किया गया है। प्रदेश पथ परिवहन निगम में ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट के पद भरे जाने हैं। भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा का जिम्मा तकनीकी शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया है।
21 सितंबर को होगी परीक्षा
ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट की परीक्षा तिथि में फेरबदल किया गया है। यह अब 21 सितंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त को होने जा रही थी।
सरकार ने परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया है। बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि किन्हीं कारणों से परीक्षा तिथि में फेरबदल किया गया है। अब परीक्षा 21 सितंबर को होगी।
वर्मा के अनुसार किन्हीं कारणों के चलते परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया गया है। अब 21 सितंबर को यह परीक्षा करवाई जाएगी। सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार ही इस तिथि को बदला गया है।